एसआरएस स्कूल के विद्यार्थियों ने विधानभवन का किया भ्रमण
लखनऊ, अगस्त 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता एसआरएस मेमोरियल किड्स गार्डन स्कूल, बिधूना (औरैया) के विद्यार्थियों के एक दल ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भेंट कर शैक्षिक भ्रमण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने के लिए ऐसे शैक्षिक भ्रमणों के महत्व पर प्रकाश डाला।विधान भवन भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा के सदन, विभिन्न महत्वपूर्ण कक्षों तथा परिसर की ऐतिहासिक एवं स्थापत्य विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यप्रणाली, सदन में विधायी कार्यों के संचालन, प्रश्नकाल, विभिन्न संसदीय प्रक्रियाओं तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधानसभा की भूमिका के संबंध में विस्तार से बताया गया। यह भी पढ़ें- विधायिका की गरिमा बनाए रखना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.