साहिबगंज, अप्रैल 6 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल स्थित एसआरएल पैथोलैब बंद होने से गरीब तबके मरीज को नि:शुल्क जांच के लिए राशन कार्ड लेकर भटकना पड़ रहा है। सदर अस्पताल में सोमवार को इलाज कराने आए ललिता देवी नामक मरीज ने बताया कि वे बीते तीन दिनों से राशन कार्ड लेकर जांच के लिए भटक रही हैं। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल परिसर में स्थित एसआरएल पैथोलॉजी सेंटर अब बंद हो गया है। सदर अस्पताल स्थित सेंट्रल लैब में जांच के लिए गई तो कहा गया कि यहां राशन कार्ड से जांच नहीं होगी, शुल्क लगेगा। इसी प्रकार राजेश यादव, शाहिद, कपिल समेत अन्य मरीजों ने भी कहा कि राशन कार्ड से पैथो जांच बंद होने से परेशानी हो रही है। पैसे के अभाव में मरीजों की जांच नहीं होने से इलाज कराने में दिक्कत आ रही है। यहां सेंट्रल लैब में राशन कार्ड से जांच की सुविधा नहीं है। सदर अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.