बागपत, फरवरी 8 -- दाहा। सहारनपुर से आयी स्टेट रिव्यू मिशन की दो सदस्यों की टीम ने रविवार को दाहा, दोघट, आजमपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्थलीय भृमण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हुकम सिंह और रमेश कुमार ने सीएचसी में उपस्थिति रजिस्टर, उपकरणों की सूची, प्रसव कक्ष, लैब और इमरजेंसी रजिस्टर, वार्ड में भर्ती मरीजों हेतु साफ-सफाई व्यवस्था, साप्ताहिक रंग के अनुसार बेड व्यवस्था, लेबर रूम में प्रसव सेवाओं के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता, मेडिसिन कक्ष में दवाओं की उपलब्धता आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सेवाओं की जानकारी। निरीक्षण के दौरान डॉ. अमित कुमार, डॉ. गौरव चौधरी, डॉ. डॉ.मनोज कुमार, डॉ. नवीन बंसल, फार्मासिस्ट सजंय, निज़मूल, प्रवीण ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.