बाराबंकी, मार्च 13 -- बाराबंकी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय (एसआरएमयू) की प्रो चांसलर ई. पूजा अग्रवाल को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके दूरदर्शी नेतृत्व, समर्पण तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना के रूप में प्रदान किया गया। इस अवसर पर ई. पूजा अग्रवाल ने अपनी विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराते हुए डिजिटल भागीदारी और भारत की नारी विषय पर आयोजित एक विशेष पैनल चर्चा में बतौर विशिष्ट पैनलिस्ट अपने विचार साझा किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में महिलाओं की भागीदारी, देश की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा, तकनीक और नवाचार के माध्यम से महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि समाज औ...