नई दिल्ली, अगस्त 1 -- गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अब ECMO (एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन) जैसी अत्याधुनिक लाइफ सपोर्ट सुविधा के लिए दिल्ली या लखनऊ का रुख नहीं करना पड़ेगा। बरेली स्थित एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज ने अपने यहां ECMO सेवा शुरू की है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को समय पर उन्नत उपचार मिल सकेगा।सबसे उन्नत लाइफ सपोर्ट तकनीकों में से एक है ECMO ECMO आधुनिक चिकित्सा की सबसे उन्नत लाइफ सपोर्ट तकनीकों में से एक मानी जाती है। जब किसी मरीज के फेफड़े या हृदय गंभीर रूप से प्रभावित हो जाते हैं और वेंटिलेटर भी पर्याप्त साबित नहीं होता, तब ECMO अस्थायी रूप से कृत्रिम हृदय और फेफड़े की तरह काम करता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बनी रहती है और प्रभावित अंगों को ठीक होने के लिए समय मिल जात...