बरेली, मार्च 28 -- केपीएस क्रिकेट अकादमी में आयोजित दूसरे लीग मैच में शुक्रवार को एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी ने डीपीएस रुद्रपुर को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। लीग में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीपीएस रुद्रापुर की टीम ने 30 ओवर में 195 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करने एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी ने 26.5 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। कप्तान पंकज ने 79 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच में सर्वराज सिंह और मनीष सिंह कोच की भूमिका में रहे। वहीं अनंत तिवारी और प्रियांश मेहरा अंपायरिंग की भूमिका में रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...