प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल के केंद्रीय लॉड्री में प्रतिदिन 800 से अधिक कपड़ों की धुलाई की जाती है। कपड़ों की धुलाई के लिए लगभग 10 कर्मचारी कार्यरत हैं। लेकिन भीषण गर्मी में कर्मचारी टूटे हुए कूलर में तार जोड़कर हवा लेने का मजबूर हैं। कूलर के नीचे धूलने वाले चादर को सपोर्ट में लगाया जाता है। जुगाड़ से चलाए जा रहे खराब कूलर से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। केंद्रीय पैथोलॉजी के गेट पर दूषित पानी एकत्रित होने से दुर्गंध फैल रही है। पर्याप्त साफ-सफाई न होने के कारण मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हो रही है। पैथोलॉजी के गेट के सामने पानी का निकास न होने से गड्ढे में दूषित पानी भरा रहता है। चार माह पहले पैथोलॉजी के सामने पौधरोपण भी किया गया था लेकिन देखरेख के अभाव में नष्ट हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...