एसआरएन में 34 डॉक्टर छुट्टी पर, पता करके जाएं अस्पताल
प्रयागराज, जून 4 -- प्रयागराज। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने एसआरएन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न विभागों में पाया कि 34 डॉक्टर ग्रीष्मकालीन अवकाश पर हैं। इसमें सबसे ज्यादा आर्थो विभाग में छह, कार्डियोलॉजी में एक, टीबी रोग, ईएनटी विभाग, एनस्थीमिया विभाग, मनोरोग विभाग में दो-दो, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग व रेडियोलॉजी विभाग में तीन-तीन, मेडिसिन विभाग में चार डॉक्टर ग्रीष्मकालीन अवकाश पर हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश में ज्यादातर वरिष्ठ डॉक्टर हैं। निरीक्षण के दौरान स्त्री एंव प्रसूति रोग विभाग में डॉ. अनामिका, डॉ. विनीता और डॉ. बीना गुप्ता अनुपस्थित पाई गयीं। रेडियोलॉजी विभाग में डॉ. सुमन सिंह, डॉ. पुसन, डॉ. सीमा पांडेय अनुपस्थित मिलीं।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.