प्रयागराज, जुलाई 8 -- प्रयागराज। एसआरएन में अब गर्भाशय से संबंधित जटिल बीमारियों की सटीक, सुरक्षित और सस्ता इलाज हो सकेगा। इसके लिए अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में अत्याधुनिक हिस्टेरोस्कोपी मशीन स्थापित की गयी है। मशीन के जरिए सामान्य रक्तस्राव, गर्भाशय में पॉलिप, फाइब्रॉयड, चिपकाव, बांझपन व अन्य कई बीमारियों का शीघ्र व सटीक निदान संभव हो सकेगा। नई हिस्टेरोस्कोपी से गर्भाशय के आंतरिक भाग को देखने और निरीक्षण करके में सहायता मिलेगी। इससे मरीजों को अनावश्यक बड़ी सर्जरी से राहत मिलेगी। मरीज को अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि कम होगी और जल्दी स्वस्थ हो जाएगा। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. अमृता चौरसिया ने बताया कि यह सुविधा अस्पताल में पहली बार शुरू हुई है। यह भी पढ़ें- एसआरएन अस्पताल : अब बिना चीरे के गर्भाशय की कई ब...