प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में मरीज व तीमारदार दिन-रात ठंडे पानी के लिए भटकते हैं। मजबूरी में दुकान से 20 रुपये में बोतल का पानी खरीदकर पीते हैं। अस्पताल में पुलिस चौकी के पास, पुरानी बिल्डिंग के सामने और पीएमएसएवाई बिल्डिंग के सामने महाकुम्भ के समय आरओ की टंकी बनाई गयी थी। लेकिन रविवार को पुलिस चौकी के पास स्थित पानी टंकी में पानी नहीं आ रहा था, वहीं बाकी दो जगह गर्म पानी आ रहा था। अस्पताल के ट्रामा सेंटर को छोड़कर किसी भी जगह लगे वाटर कूलर में ठंडा पानी नहीं आ रहा है। तीमारदार अरविंद ने बताया कि वाटर कूलर व पानी टंकी में जो पानी सप्लाई हो रहा वह केवल हाथ और बर्तन धोने के काम आ रहा है। पीने के लिए पानी को दुकान से खरीदना पड़ रहा है। यहां तक कि केंद्रीय पैथोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, मेडिसिन इमरजेंसी, सर्जरी आईसीयू में वाटर...