प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में 25 मार्च को पहली बार किया गया गुर्दा प्रत्यारोपण सफल रहा। हनुमानगंज के 21 वर्षीय अभिषेक सिंह को उनकी मां ने गुर्दा दान किया था। गर्दा प्रत्यारोपण के बाद दोनों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख किया गया। मंगलवार को अभिषेक को अस्पताल से छुट्टी दे गई। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में दूसरा गुर्दा प्रत्यारोपण 15 अप्रैल तक प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि जो मरीज गुर्दा प्रत्यारोपण कराना चाहते हैं वे विभाग की ओपीडी में आकर पंजीकरण करा सकते हैं। गुर्दा प्रत्यारोपण समिति से मंजूरी मिलने और जांच के बाद स्थिति सही पाए जाने पर तारीख तय की जाएगी। संबंधित मरीज को गुर्दा प्रत्यारोपण कराने से पूर्व सीएम निधि से आर्थिक मदद के लिए आवेदन भी कर...