प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में शनिवार से सभी आकस्मिक सेवाएं बहाल हो गयीं हैं। ओटी से लेकर ओपीडी तक वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ जूनियर रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर सहयोग कर रहे हैं। ट्रामा सेंटर, नई बिल्डिंग, पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में एक्सरे, सिटी स्कैन व एमआरआई जांच सामान्य रूप से होने लगी है। ओपीडी में दवा का पर्चा बनवाने, यूजर चार्जेज जमा करने व केंद्रीय पैथोलॉजी में जांच सैंपल जमा करने के लिए सुबह से मरीजों की कतार लगी है। ट्रामा सेंटर में मरीजों को भर्ती करने का कार्य शुरू हो गया है। बुधवार को डॉक्टरों और अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट के बाद अस्पताल की सभी चिकित्सा सुविधाएं ठप हो गयी थीं। यह भी पढ़ें- सुबह भटकते रहे मरीज, दोपहर बाद वार्डों में पहुंचे डॉक्टर डॉक्टरों के अनुसार पिछले तीन दिनों में 200 से अधिक मेजर व मा...