एसआरएन में ढाई माह से रुका है किडनी ट्रांसप्लांट
प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल में ढाई माह से किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया रुकी है। 25 मार्च को पहली बार एक महिलए ने अपने बेटे को किडनी दान दी थी, जिसका ट्रांसप्लांट किया गया था। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीज अब स्वस्थ है। इस सफलता के बाद अप्रैल में दूसरे मरीज का किडनी ट्रांसप्लांट होना था लेकिन नहीं हुआ है। हालांकि जिस मरीज को किडनी ट्रांसप्लांट होना है उसकी जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। डॉक्टरों के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जब संबंधित विभाग के डॉक्टर आएंगे तब ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू होगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जुलाई तक रहेगा। एसआरएन में किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया निरंतर जारी रहती तो प्रयागराज और आसपास के जिलों के मरीजों को सहूलियत मिलती लेकिन किडनी ट्रांसप्लांट की अगली प्रक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.