एसआरएन में डॉक्टरों-वकीलों में मारपीट, चक्काजाम और तोड़फोड़
प्रयागराज, मई 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मंडल का सबसे बड़ा अस्पताल स्वरूपरानी नेहरू हॉस्पिटल (एसआरएन) बुधवार को डॉक्टरों और अधिवक्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। सड़क हादसे में घायल महिला अधिवक्ता को इलाज के लिए लेकर पहुंचे वकीलों और जूनियर डॉक्टरों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में अधिवक्ता अस्पताल पहुंच गए, वहीं जूनियर डॉक्टर भी अस्पताल की चिकित्सकीय सेवा ठप कर लामबंद हो गए। इसके बाद अधिवक्ताओं ने सिविल लाइंस में प्रधान डाकघर चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर चक्काजाम कर दिया। हंगामे के दौरान गवर्नमेंट प्रेस परिसर में घुसकर वाहनों व कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों से भी धक्कामुक्की और मारपीट हुई, जिसमें एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल घायल हो गए। हालात बिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.