एसआरएन में डेंगू के सात संदिग्ध मरीज भर्ती
प्रयागराज, सितम्बर 4 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। अस्पताल के आरक्षित वार्ड में इस समय डेंगू के लक्षण से पीड़ित सात मरीज भर्ती हैं। मरीजों के जांच को सैंपल भेजा गया है लेकिन अभी डेंगू की पुष्टि नहीं है। आरक्षित बेड पर मच्छरदानी लगा दी गयी है। मरीजों की सहूलियत के लिए अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के वार्ड नंबर सात के पास एबीजी जांच सेंटर खोला गया है। इससे मरीजों के सैंपल लेने और जांच के लिए भेजने में आसानी होगी। अभी तक एबीजी जांच ट्रामा सेंटर में होती थी। जिले में डेंगू व स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए संक्रामक बीमारियों से रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्विलांस कमेटी गठित कर दी गयी है। यह भी पढ़ें- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर में 44 वर्षीय महिला को स्वाइन फ्लू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.