प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में आरओ वाटर प्लांट में शीतल पेयजल की सप्लाई न होने के कारण मरीज व तीमारदार बाजार से बोतल का पानी खरीदने को मजबूर हैं। अस्पताल परिसर में तीन स्थान पर आरओ प्लांट लगे हैं लेकिन उसमें टंकी का गर्म पानी ही सप्लाई हो रहा है। मजबूरी में लोग बाहर से पानी खरीदकर पीते हैं। सूत्रों के अनुसार दिसंबर में आंधी-पानी के कारण अस्पताल परिसर में बिजली के कई खंभे टूटकर गिर गए थे, जिसके कारण बिजली बाधित हो गयी थी। उसी समय से आरओ वाटर प्लांट के शीतल पेय जल आना बंद हो गया। पीएमएसएसवाई बिल्डिंग के चारों मंजिल पर लगे वाटर कूलर में कनेक्शन न दिए जाने के कारण पानी नहीं ठंडा हो रहा है। इसलिए तीमारदार पानी के लिए भटकते रहते हैं। अस्पताल परिसर में स्थित चाय की दुकान पर पानी का बोतल खरीदने के लिए भीड़ लगी रहती है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.