प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल में टीबी व सांस रोग विभाग की तीसरी मंजिल पर संचालित ओपीडी को भूतल पर शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। इससे मरीजों को सीढ़ियों के 44 पायदान चढ़कर डॉक्टर तक पहुंचने की परेशानी से निजात मिलेगी।ओपीडी में प्रतिदिन 250 से 300 मरीज आते हैं। इसमें बुजुर्गों और दिव्यांगों को ओपीडी तक पहुंचना मुश्किल रहता है। कई गंभीर मरीज सीढ़ियां न चढ़ पाने के कारण वापस चले जाते हैं। मरीजों की समस्याओं को देखते हुए प्राचार्य डॉ. एके वर्मा ने इस दिशा में सकारात्मक पहल शुरू कर दिया है। सोमवार को प्राचार्य ने निरीक्षण के दौरान ओपीडी को भूतल संचालित करने के बाबत प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह और कोर टीम के डॉक्टरों से विचार विमर्श किया। मामले में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा न...