एसआरएन में जमीन पर मरीज, स्ट्रेचर पर ढोई जा रही सामग्री
प्रयागराज, जुलाई 1 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में एक स्ट्रेचर न मिलने से मरीजों को परेशानी हो रही है। स्टैंड पर मरीज व और तीमारदार स्ट्रेचर एक-दो घंटे इंतजार करने के बाद भी नहीं स्ट्रेचर नहीं मिल पाता। प्राचार्य डॉ. एके वर्मा की पहल पर ट्रामा सेंटर के पास भी स्ट्रेचर रखवाने की व्यवस्था लागू की गयी थी लेकिन केवल छह स्ट्रेचर ही रखे जातें हैं। एक तरफ जहां स्ट्रेचर की कमी से मरीज जमीन पर तड़पते रहते हैं वहीं अस्पताल के कर्मचारी स्ट्रेचर दवाइयां और अन्य सामग्री ढोते हैं। स्ट्रेचर पर सामग्री ढोने के पिछले एक माह में 40 से अधिक स्ट्रेचर टूट चुके हैं। अस्पताल में सामग्री को लाने व ले जाने के लिए ट्रालियां उपलब्ध हैं लेकिन कर्मचारी ट्रालियों के बजाय स्ट्रेचर का उपयोग करते हैं, लेकिन कोई उन्हें कोई रोकता नहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.