प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने एक मरीज की जटिल पित्त नली की बीमारी का सफल उपचार कर राहत दी है। यह चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया अत्याधुनिक स्पाई कोलैन्जियोस्कोपी तकनीक से की गयी। 27 वर्षीय युवक लंबे समय से पीलिया और पित्त नली में रुकावट की समस्या से परेशान था। जांच में पता चला कि आइसोलेटेड लेफ्ट हेपेटिक डक्ट स्ट्रिक्चर नामक जटिल बीमारी है। इस स्थिति में पित्त नली का एक हिस्सा संकरा हो जाता है, जिससे सामान्य एंडोस्कोपिक तकनीकों से इलाज करना काफी कठिन माना जाता है। गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की टीम ने स्पाई कोलैन्जियोस्कोपी के जरिए पित्त नली को सीधे देखते हुए प्रभावित हिस्से की सेलेक्टिव कैन्युलेशन की और सफलतापूर्वक लेफ्ट हेपेटिक डक्ट में स्टेंट डाला। यह भी पढ़ें- अस्पताल में एक छेद से की स्पाइ...