प्रयागराज, अगस्त 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की ओर से इंडियन मीनोपॉज सोसाइटी के इलाहाबाद चैप्टर की ओर से बुधवार को एसआरएन अस्पताल में कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा व विशिष्ट अतिथि अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। जिसमें डॉ. हारा पटनायक व डॉ. विनीत मिश्र ने सात महिलाओं की लाइव सर्जरी के माध्यम से आधुनिक यूरोगायनेकोलॉजी तकनीक की बारीकियां समझाया।दोनों विशेषज्ञों ने यूटेराइन प्रोलैप्स, वॉल्ट प्रोलैप्स, सिस्टोसील, रेक्टोसील, एंटरोसील व सर्वाइकल एलॉग्नेशन से पीड़ित महिलाओं की पेल्विक फ्लोर रिपेयर व वॉज्ट सस्पेंशन जैसी सर्जरी की गई। कार्यशाला में विभागाध्यक्ष डॉ. अमृत चौरसिया, डॉ. वंदना बंसल, डॉ. वीणा गुप्ता, डॉ...