एसआरएन में कैथ लैब की मशीन खराब, मरीजों को परेशानी
प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल के पीएमएसएसवाई बिल्डिंग के चौथे तल पर स्थित अत्याधुनिक कैथ लैब मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण एक सप्ताह से बंद हैं। इससे जिन मरीजों को एंजियोग्राफी, एंजियोप्लासटी, स्टंट लगाने, रोगी के सिकुड़े हुए वॉल्व को बैलून से फुलाने जैसी जरूरत होती है उसकी तारीख आगे बढ़ा दी जाती है। ज्यादा गंभीर मरीज इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में जाने को मजबूर हैं। कैब लैब में प्रतिदिन 10 से 12 मरीजों की जांच व उपचार किया जाता है।सूत्रों के अनुसार कैथ लैब का वार्षिक मेंटिनेंस के लाइसेंस का नवीनीकरण न होने के कारण मशीनें बंद हैं। कैथ लैब का निर्माण 2021-22 में किया गया था। हृदय रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. पीयूष सक्सेना ने बताया कि मैं इस समय अवकाश पर हूं। इंजीनियर से बात हुई थी जल्दी ही मशीनें शुरू हो जाएंगी। च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.