एसआरएन में एक घंटे बिजली गुल, संकट में रहे मरीज
प्रयागराज, मई 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। एक तरफ भीषण गर्मी से शहर तवे जैसे तप रहा है वहीं मंगलवार को एसआरएन अस्पताल में लगभग एक घंटे तक बिजली गुल रही। अस्पताल की मल्टीस्पेशलिटी विंग पीएमएसएवाई में दोपहर 12 बजे के करीब बिजली गुल हो गई। जिससे ओटी से ओपीडी तक अंधेरा छा गया। सबसे ज्यादा परेशानी एनेस्थिसिया आईसीयू में हुई जहां मरीजों को मैनुअली पंप से ऑक्सीजन देनी पड़ी। डायलिसिस यूनिट में मशीन तो नहीं बंद हुई लेकिन अंधेरा होने से मरीज-तीमारदार परेशान हो गए। काउंटर पर कम्प्यूटर बंद होने से दवा का पर्चा बनने और जांच की फीस जमा करने के लिए लोग इंतजार करते रहे। यह भी पढ़ें- एसआरएन में मरीज घर से पंखा लाने को मजबूरबिजली गुल होने का कारण एक्स-रे कराने आए कौशाम्बी के जगदीश प्रसाद ने बताया कि एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। एक्स-रे न होने से नाराज लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.