प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में लगे तीन आरओ वाटर प्लांट में शीतल पेयजल की सप्लाई न होने के कारण मरीज व तीमारदार बाजार से बोतल का पानी खरीदने को मजबूर हैं। सूत्रों के अनुसार दिसंबर में आंधी-पानी के कारण अस्पताल परिसर में बिजली के कई खंभे टूटकर गिर गए थे, जिसके कारण बिजली बाधित हो गई थी। पीएमएसएसवाई बिल्डिंग के चारों मंजिल पर लगे वाटर कूलर में कनेक्शन न दिए जाने के कारण पानी ठंडा नहीं हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...