एसआरएन में अधिवक्ताओं का आमरण अनशन जारी
प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर के निलंबित जूनियर डॉक्टरों के नाम को उजागर करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। इस क्रम में शनिवार को अस्पताल में प्रशासनिक कार्यालय के पास अधिवक्ता आमरण अनशन पर बैठे रहे।अधिवक्ताओं से मिलने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पंहुचे। बेली अस्पताल के फिजीशियन डॉ. मसूर अहमद और टीम ने आमरण अनशन का नेतृत्व कर रहे रितेश श्रीवास्तव का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अस्पताल प्रशासन की ओर से अधिवक्ताओं को अनशन खत्म करने के बाबत एक पत्र भी भेजा गया जिसे स्वीकार नहीं किया। इस दौरान अनशनकारी अधिवक्ता अपनी मांग पर अड़े रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.