एसआरएन में अधिवक्ताओं का आमरण अनशन खत्म, रितेश बेली में भर्ती
प्रयागराज, मई 31 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर के निलंबित जूनियर डॉक्टरों के नाम को उजागर करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का अस्पताल में आमरण अनशन शनिवार रात में हंगामे के बीच प्रशासन ने समाप्त करा दिया। हालांकि रात में अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के पास आंबेडकर प्रतिमा पर धरना शुरू कर दिए। अस्पताल में आमरण अनशन पर बैठे लोगों की ओर से डॉक्टरों को अपशब्द कहने की विवाद बढ़ गया था। रात में डॉक्टर भी एकत्रित होकर अधिवक्ताओं के अभद्र आचरण का विरोध किया। डीएम के निर्देश पर आमरण अनशन का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता रितेश श्रीवास्तव को इलाज के लिए बेली अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह भी पढ़ें- एसआरएन में अधिवक्ताओं का आमरण अनशन जारी डॉक्टरों ने उनकी बीपी और शुगर की जांच की है। एसआरएन में सभी चिकित्सा सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.