एसआरएन ट्रामा सेंटर में बढ़ाई गई जांच सुविधा
प्रयागराज, जुलाई 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर में स्थित पैथोलॉजी में रविवार को बायोकेमिस्ट्री संबंधी जांच के लिए दो अत्याधुनिक जांच मशीनें स्थापित गईं। मशीनों से सीरम यूरिया, सीरम क्रिएटिनिन, सीरम बिलीरुबिन, एसजीपीटी, एसजीओटी, ब्लड शुगर, सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स समेत कई अन्य जांच त्वरित और सटीक तरीके से हो सकेगी।प्राचार्य डॉ. एके वर्मा के अनुसार पैथोलॉजी में जांच की उन्नत सुविधा होने से मरीजों को सहूलियत होगी। प्राचार्य की पहल पर ट्रामा सेंटर में कई वर्षों से बंद आर्थो ओटी कॉम्पलेक्स खोला गया है। साथ ही न्यूरो की माइनर सर्जरी करने की प्रक्रिया चल रही है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: ट्रामा सेंटर में अब न्यूरो सर्जरी का भी शुरू होगा ऑपरेशन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.