प्रयागराज, सितम्बर 4 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल के विस्तार के लिए अधिग्रहित आवासों को खाली किए जाने का कार्य शुरू हो गया है। गुरुवार को कई आवासों में मजदूर सामग्री निकालकर दूसरी जगह ले जाने में लगे रहे। सितंबर तक सभी आवास लगभग खाली हो जाएंगे। उसके बाद से अस्पताल की ओर से लेवल-वन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल अन्य प्रस्तावित निर्माण का कार्य शुरू होगा। अस्तपाल के विस्तार के लिए लीज पर दी गई इस जमीन पर 22 से अधिक सरकारी आवास हैं। इन सबमें प्रशासनिक, पुलिस, शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों के अफसरों के सरकारी बंगले हैं। हाईकोर्ट ने डीएम को एसआरएन अस्पताल के लिए लीज पर दी गई जमीन पर बने बंगलों में रह रहे सरकारी अधिकारियों को जल्द से जल्द दूसरी जगह शिफ्ट करने का निर्देश दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...