प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज। गर्मी बढ़ते ही एसआरएन अस्पताल में कुत्ते भी ठंडी और सुरक्षित जगह खोज रहे हैं। इससे मरीजों व तीमादारों के लिए भी दिक्कत हो रही है। अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के सबसे संवेदनशील विभाग लेबर रूम में इस समय कुत्तों ने कब्जा जमा रखा है। दोपहर होते ही कुत्ते लेबर रूम के बरामदे में आकर आराम करते हैं। हालांकि उसी रास्ते से डॉक्टर, नर्स व अन्य कर्मचारी भी आते-जाते हैं लेकिन कुत्तों को भगाने का प्रयास नहीं करते। सुरक्षा गार्ड भी लेबर रूम में एसी वाली जगह खोज कर बैठे रहते हैं वे कुत्तों का भगाने का प्रयास नहीं करते। तीमारदारों ने बताया की नवजात लेबर रूप में जाने से डर लगता है। पता नहीं कब कौन सा कुत्ता हमला कर दे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.