प्रयागराज, अप्रैल 21 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल के सर्जरी विभाग के आईसीयू में एक युवक ने हंगामा किया और महिला जूनियर डॉक्टर से अभ्रदता की। छह अप्रैल को प्रतापगढ़ के एक मरीज को गंभीर अवस्था में सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उस मरीज की मौत हो गई थी। मृतक की फाइल लेने के लिए मंगलवार को एक युवक सर्जरी विभाग के आईसीयू पहुंचा। युवक खुद को मृत मरीज का रिश्तेदार बता रहा था।वह बिना डॉक्टर की अनुमति के आईसीयू में जाने लगा तब डॉक्टरों ने विरोध किया। डॉक्टरों ने बताया कि मृतक की फाइल प्रार्थना पत्र देकर नियमानुसार प्राप्त की जा सकती है। संबंधित फाइल विभाग में सुरक्षित रखी हुई है। इस बीच युवक वीडियो बनाने के साथ जूनियर महिला डॉक्टर से अभद्रता की। इस दौरान नर्सिंग स्टॉफ और कर्मचारियों से युवक की धक्कामुक्की भी हुई। डॉक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.