एसआरएन की ओपीडी में मानसिक रोगी ने तोड़ा गेट
प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल की न्यू ओपीडी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर मानसिक रोग विभाग और नशा मुक्ति केंद्र की ओपीडी संचालित होती है। दोनों ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 200 मरीज आते हैं। मरीजों में ज्यादातर मानसिक रूप से इतना परेशान रहते हैं कि दूसरी मंजिल तक उन्हें पहुंचना मुश्किल होता है। लिफ्ट के अंदर जाने से डरते हैं वहीं यदि सीढ़ियों से ऊपर जाते हैं रेलिंग को तोड़ देते हैं। शुक्रवार को मानसिक रोग विभाग की ओपीडी में करछना से आए विक्षिप्त मानसिक रोगी ने ओपीडी के गेट तोड़ दिया। मरीज के हंगामा करने से ओपीडी में अफरातफरी मच गयी। मरीज न सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था और न ही लिफ्ट से नीचे जा रहा था। एक घंटे तक चले हंगामे के बाद मरीज शांत हुआ तब उसे परिजन लेकर घर गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.