प्रयागराज, जून 27 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में इस समय 10 में से सात लिफ्ट खराब है। इससे न केवल मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हो रही बल्कि कर्मचारियों को वार्डों तक दवाईयां, ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य सामग्री पहुंचाने में भी मुसीबत उठानी पड़ रही है। भीषण गर्मी में तीमारदार मरीजों के स्ट्रेचर को खींचते हुए रैंप के सहारे एक दो नहीं बल्कि चार मंजिल ऊपर तक ले जाने को मजबूर हैं।

लिफ्ट के बंद होने का प्रभाव अस्पताल के निरीक्षण के लिए नियमित प्रशासनिक अधिकारी भी आते हैं लेकिन बंद लिफ्ट की समस्या पर उनकी नजर नहीं पड़ती। जिस मरीज के साथ दो-चार तीमारदार नहीं रहते उन्हें वार्ड तक स्ट्रेचर को ले जाने के लिए कुछ कर्मचारियों को पैसे भी देने पड़ते हैं।

बंद लिफ्टों की जानकारी अस्पताल की पांच बिल्डिंगों में 10 लिफ्ट लगी हैं। इसमें पुरानी बिल्डिंग की दो ...