प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल परिसर स्थित लार्ज लेक्चर हॉल का जीर्णोद्धार कर नया रंग-रूप दिया गया है। सभागार में 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। सभागार को अब एसी युक्त कर दिया गया है। इस सभागार में मेडिकल कॉलेज के छात्रों और विभागीय कार्यक्रम में अब बेहतर तरीके से हो सकेंगे। इससे पहले सभागार का जीर्णोद्धार 2006 में किया गया था। लेकिन पिछले कुछ साल से इसकी स्थिति बदतर हो गयी थी। पंखे और सीटें खराब हो गयी थीं। अस्पताल का यह सबसे बड़ा सभागार है, जबकि विभागों में अपने-अपने अध्ययन के लिए हॉल बनाए गए हैं। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह के अनुसार अत्याधुनिक सभागार में विभागों के ओर से आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को करने में सहूलियत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.