प्रयागराज, जुलाई 13 -- रक्त के जरिए होने वाले एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी व हेपेटाइटिस-सी जैसे संक्रमण से बचाव के लिए एसआरएन अस्पताल में न्यूक्लिक एसिड टेस्ट आईडी (एनओटी-आईडी) तकनीक से उन्नत जांच प्रक्रिया शुरू की गई है। अभी तक यह जांच महंगी होनी के कारण सरकारी ब्लड बैंकों में इस तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया जाता था। मरीजों की नि:शुल्क सुविधा के लिए मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के साथ अनुबंध किया गया है। नई तकनीक से रक्त की जांच से मरीजों को विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाला अधिक सुरक्षित रक्त उपलब्ध हो सकेगा। ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष व पूर्व प्राचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा के अनुसार इस तकनीक से संक्रमण उत्पन्न करने वाले वायरस के डीएनए व आरएनए की प्रारंभिक अवस्थ...