प्रयागराज, मार्च 9 -- मंडल के सबसे बड़े एसआरएन अस्पताल में किसी भी पर्ची व कागज के टुकड़े पर लिखी गई जांच स्वीकार नहीं की जाएगी। पैथोलॉजी विभाग की ओर से निर्धारित फॉर्म पर डॉक्टरों की ओर से मरीज से संबंधित पूरी जानकारी देनी होगी। जांच संबंधी फॉर्म सभी विभागों में उपलब्ध करा दिए गए हैं। साथ ही ट्रामा सेंटर, यूजर चार्जेज काउंटर, सैंपल जमा करने वाले काउंटर पर फॉर्म का प्रारूप चस्पा कर दिया गया है। पैथोलॉजी की जांच संबंधी विवरण के साथ डॉक्टर को मरीज के पर्चे पर यूएचआईडी का नंबर भी लिखना अनिवार्य होगा, जिससे संबंधित मरीज की पहचान आसानी से हो सके। अभी तक डॉक्टरों की ओर से मरीजों को जांच कराने के लिए दी जाने वाली पर्ची पर पूरा विवरण नहीं रहता था। इससे यदि एक नाम के दो-तीन मरीज एक ही वार्ड में भर्ती रहते हैं और मरीज बोलने की स्थिति में नहीं रहता ...