प्रयागराज, जून 15 -- एसआरएन अस्पताल में सिद्धार्थनगर के 55 वर्षीय गंगाराम के कैंसर का जटिल ऑपरेशन करके नया जीवन दिया गया। गंगाराम का जबड़ा कैंसर से लगभग 70 फीसदी प्रभावित हो गया था। उन्होंने गोरखपुर व वाराणसी में कई डॉक्टरों को दिखाया लेकिन कोई आराम नहीं मिला। 15 दिन पहले वे एसआरएन में इलाज के लिए आए। जांच के बाद कैंसर विभाग के डॉ. राजुल अभिषेक, प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मोहित जैन के निर्देशन में उनका ऑपरेशन किया गया। प्रभावित जबड़े के हिस्से को निकाल दिया गया। मरीज के पैर की छोटी हड्डी (फिबुला) को निकालकर माइक्रोवैस्कुलर सर्जरी की सहायता से जबड़े के स्थान पर प्रत्यारोपित किया गया। यह भी पढ़ें- एसआरएन में जटिल ऑपरेशन कर मरीज को दिया जीवन दान 11 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद मरीज को पांच दिनों तक आईसीयू में रखा गया। उपचार के बाद मर...