प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर में जागृति शुक्ला के इलाज के दौरान महिला अधिवक्ताओं और डॉक्टरों के बीच हुए बवाल में अस्पताल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रकरण में आतंरिक जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर बीस रेजीडेंट डॉक्टरों को निलंबित किया गया है। इसमें अस्थि रोग व सर्जरी यूनिट-दो के दस-दस डॉक्टर शामिल हैं। यह भी पढ़ें- तीसरे दिन भी डॉक्टरों व वकीलों की रार बरकरार, खामियाजा भुगत रहा आम इंसान जांच प्रक्रिया मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने तक डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए चिकित्सकीय व शैक्षणिक कार्यों से बाहर रखने का निर्देश दिया है। इन डॉक्टरों को निलंबन की अवधि में अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक के कार्यालय मे...