प्रयागराज, अप्रैल 29 -- एसआरएन अस्पताल के सर्जरी विभाग के डॉक्टर संतोष सिंह और उनकी पत्नी इलाक्षी शुक्ला के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में बुधवार को नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक्युरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मनीष कुमार केशरी ने दोनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉ. मनीष कुमार केशरी की तहरीर के मुताबिक, दो निदेशकों में एक निदेशक इलाक्षी शुक्ला कई बार अपने पति डॉ. संतोष कुमार सिंह को एक्युरा क्रिटिकल केयर अस्पताल में प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए मरीज देखने का दबाव बना चुकी हैं। लेकिन, उन्हें सरकारी डॉक्टर होने का हवाला देते हुए मना कर दिया गया। आरोप है कि डॉ. संतोष सिंह की रिश्तेदार स्टाफ नर्स को अस्पताल के आईसीयू में आपत्तिजनक कृत्य की वजह से नौकरी से निकाल दिया गया था। यह भी पढ़ें- एसकेएमसीएच में परिजनों से मारपीट करने वाले ट्रॉल...