प्रयागराज, मई 30 -- एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर के प्रथम तल और नई बिल्डिंग को जोड़ने वाला कॉरिडोर शनिवार को खोल दिया गया। वर्षों से बंद इस रास्ते के खुलने से मरीजों व तीमादारों को ट्रामा सेंटर से नई बिल्डिंग के मेडिसिन विभाग, सर्जरी आईसीयू, सर्जरी इमरजेंसी वार्ड तक आने-जाने में आसानी होगी। अभी तक मरीजों को ट्रामा सेंटर के प्रथम व द्वितीय तल से नीचे उतरकर नई पुरानी बिल्डिंग व पीएमएसएसवाई बिल्डिंग जाना पड़ता था। हालांकि अब मरीजों को स्ट्रेचर व व्हीलचेयर से सुगमता से वार्डों तक पहुंचाया जा सकेगा। प्राचार्य डॉ. एके वर्मा के शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान ट्रामा सेंटर व नई बिल्डिंग को जोड़ने वाले कॉरिडोर को खोलने का निर्देश दिया था। यह भी पढ़ें- चिल्ड्रेन अस्पताल को जल्द शुरू करने का निर्देश प्राचार्य ने कहा कि इससे मरीजों के उपचार में तेजी ...