एसआरएचयू में "टेडएक्स" का आगाज
रिषिकेष, सितम्बर 3 -- एसआरएचयू में पहले टेडएक्स कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। गुरुवार को सेंट्रल पार्क में आयोजित समारोह में 'द स्पार्क विदिन' थीम का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में 12 सितंबर को विभिन्न क्षेत्रों के नौ प्रेरक वक्ता अपने विचार, अनुभव और जीवन-यात्रा साझा करेंगे। एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने कहा कि हर बड़े बदलाव की शुरुआत एक विचार से होती है। टेडएक्स विद्यार्थियों को अपनी क्षमताएं पहचानने और विचारों को सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि 'द स्पार्क विदिन' युवाओं को अपने भीतर की चिंगारी पहचानकर उसे सकारात्मक ऊर्जा में बदलने का संदेश देता है।
कार्यक्रम में विभिन्न वक्तागण कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि टेडएक्स विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.