रिषिकेष, मार्च 19 -- स्वामी राम हिमालयन विवि (एसआरएचयू) में तकनीकी शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। विश्व की प्रतिष्ठित तकनीकी संस्था इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स (आईईईई) ने यहां रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन सोसायटी का स्टूडेंट ब्रांच चैप्टर स्थापित किया है। आईईईई से प्राप्त आधिकारिक पत्र के अनुसार, इस स्टूडेंट ब्रांच चैप्टर के गठन से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इसके शुरू होने से विश्वविद्यालय के छात्रों को रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और अन्य नई तकनीकों के क्षेत्र में सीखने और शोध करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। इस चैप्टर के माध्यम से छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से जुड़ सकेंगे। साथ ही वे तकनीकी नवाचार, कार्यशालाओं, सेमिनारों और वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.