रिषिकेष, मार्च 26 -- अध्यक्ष डॉ.विजय धस्माना ने बताया बड़ी उपलब्धि डोईवाला, संवाददाता। स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 में स्थान प्राप्त किया है। विवि को एशिया स्तर पर 1380 वीं रैंक प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि विविकी बढ़ती शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध गतिविधियों और अंतरराष्ट्रीय सहभागिता को दर्शाती है।स्वामी राम हिमालयन विवि के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि यह सफलता आने वाले वर्षों में और भी उत्कृष्ट परिणामों की नींव साबित होगी। अध्यक्ष डॉ.विजय धस्माना ने कहा कि विवि न केवल उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि शोध कार्यों में भी निरंतर प्रगति कर रहा है। क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 में एशिया के लगभग 6,350 विवि में से 1,526 संस्थानों को रैंक किया ...