रिषिकेष, मार्च 26 -- रानीपोखरी में बीते गुरूवार को जमीन की नपाई के दौरान उपजे विवाद को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो टूक कहा कि विधि विवि का निर्माण सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवि बनाना चाहिए, जिसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार सस्ती लोकप्रियता जैसे काम नहीं करती है। मुख्यमंत्री ने यह बात जौलीग्रांट में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब में कही। वहीं, विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधि विश्वविद्यालय का भूमि पूजन किया था, जिसका बाकायदा शासनादेश भी है। विश्वविद्यालय का निर्माण हर हाल में किया जाएगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के गढ़वाल कमिश्नर के समक्ष पूरा मामला विस्तृत रूप से रखा गया है। जल्द ही इस पर काम भी शुर...