रिषिकेष, मार्च 27 -- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (एनआईएसएम) मुंबई के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी छात्रों को ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट्स की समझ और प्रोफेशनल स्किल्स से लैस करने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है। एमओयू पर एसआरएचयू के रजिस्ट्रार कमांडर चल्ला वेंकटेश्वर (सेनि.) और एनआईएसएम की बरखा निगम ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत विद्यार्थियों को डेरिवेटिव्स, म्यूचुअल फंड, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर, रिसर्च एनालिस्ट, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज, मर्चेंट बैंकिंग और सिक्योरिटीज मार्केट्स के बेसिक्स जैसे विभिन्न प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन कोर्सेज के माध्यम से अपने कौशल को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.