देहरादून, जनवरी 2 -- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 'नेशनल यूनिवर्सिटी गवर्नेंस एंड डेवलपमेंट अवॉर्ड-2025' से सम्मानित किया गया। संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध संस्था 'इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एडुकेटर्स फॉर वर्ल्ड पीस' ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान शिक्षा और विश्वविद्यालय प्रबंधन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। डॉ. धस्माना ने इस उपलब्धि का श्रेय गुरुदेव डॉ. स्वामी राम की प्रेरणा को दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग, चिकित्सा और योग विज्ञान के माध्यम से कुशल मानव संसाधन तैयार कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहा है। डॉ. धस्माना पूर्व में वाइस चांसलर ऑफ द ईयर और उत्तराखंड रत्न समेत कई सम्मानों से भी नवाजे जा चुके हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.