एसआरआई ने मनाया 42वां स्थापना दिवस
रांची, अप्रैल 2 -- रांची, संवाददाता। बरियातू स्थित सोसाइटी फॉर रुलर इंडस्ट्रीलाइजेशन ग्रामीण (एसआरआई) ने गुरुवार को अपना 42 वां स्थापना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में मेकॉन के चैयरमेन व मैनेजिंग डायरेक्टर एसके वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं, मौके पर उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं को आगे आना चाहिए ताकि हर एक व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ मिल सके। मौके पर संस्था की सचिव ऋणी सिन्हा, सीईओ कुणाल सेन ने पिछले 42 वर्षों के सफर में महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में बताया।। साथ ही आने वाले दिनों में किये जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला।मौके पर चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, मेकॉन के वित्त निदेशक सुनील सहाय, मुरारी चौधरी, अरविंद मित्रा, कुणाल सेन समेत अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.