फतेहपुर, सितम्बर 29 -- फतेहपुर। जनपद में तैनात उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सालिग राम शुक्ला को गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से प्रदान किए गए अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। मंगलवार को एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने उन्हें पदक अलंकृत कर सम्मानित किया। इस दौरान एसपी ने उपनिरीक्षक को उनकी समर्पित और अनुकरणीय पुलिस सेवाओं के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...