एसआई भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा दस महीने में तय नहीं
प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- एसएससी सीपीओ भर्ती की मुख्य परीक्षा का इंतजार प्रयागराज। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीपीओ) में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और सीआईएसएफ में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बनने का ख्वाब देख रहे युवाओं का इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) एसआई सीपीओ 2025 भर्ती के प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा कराने के दस महीने बाद अब तक दूसरे चरण की परीक्षा तिथि तय नहीं कर सका है। आयोग ने 26 सितंबर को अधिसूचना जारी की थी और प्रथम चरण की परीक्षा नौ से 12 दिसंबर तक कराई गई थी। प्रथम चरण का परिणाम 30 मार्च को घोषित हुआ था और उसके बाद शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (पीईटी)/शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) भी हो चुका है। हजारों अभ्यर्थी तैयारी में जुटे हैं लेकिन यह नहीं पता है कि मुख्य परीक्षा कब होगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.