कन्नौज, जून 15 -- कन्नौज। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती-2026 की चयन प्रक्रिया के तहत पुलिस लाइन में चल रहे दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण का सोमवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने दस्तावेज सत्यापन कक्ष, शारीरिक मानक परीक्षण स्थल और अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने भर्ती कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि चयन प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश न रहे। यह भी पढ़ें- आज व कल 130 उपनिरीक्षक अभ्यर्...