प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिले के 16 केंद्रों पर आयोजित उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा रविवार को दूसरे दिन सकुशल संपन्न हो गई। दोनों पाली में 3339 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षाकेंद्रों पर गहन चेकिंग और मिलान के बाद कक्ष में प्रवेश दिया गया। एसपी दीपक भूकर ने लालगंज, देहात कोतवाली इलाके के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एएसपी पश्चिमी वृजनंदन राय के अलावा सभी सीओ अपने इलाके में भ्रमणशील रहे। प्रत्येक पाली में 5280 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। पहली पाली में 1629 और दूसरी पाली में 1610 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.