कौशाम्बी, मार्च 12 -- उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा में शुचिता बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। गुरुवार को एडीजी जोन ने परीक्षा केंद्र बनाए गए भरवारी के नेशनल इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण ने कहा कि परीक्षा को गंभीरता से लिया जाए। निर्देश पुस्तिका का भली-भांति अध्ययन कर लें। सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारीपूर्वक करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही किए जाने पर उन्होंने कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। कहा कि परीक्षा नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराई जानी चाहिए। भर्ती बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.